दवा फार्मेसी तक पहुंचने से पहले कई चरणों से गुजरती है। बाद में गुणवत्ता समस्या मिलने पर दवा रिकॉल की जाती है।
किसी दवा को गुणवत्ता, सुरक्षा या असर संबंधी चिंता के कारण वितरण या उपयोग से हटाना रिकॉल कहलाता है। यह स्वैच्छिक या वैधानिक हो सकता है।
NSQ यानी नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी। जांच में दवा तय गुणवत्ता मानक पर खरी न उतरे तो उसे NSQ कहा जाता है।
NSQ का मतलब दवा गुणवत्ता मानक फेल हुई। स्प्यूरियस में पहचान या प्रामाणिकता की चिंता होती है, जैसे किसी और कंपनी के नाम पर बनी दवा।
जांच में खराबी मिलने पर कार्रवाई आमतौर पर उसी बैच पर केंद्रित होती है। बैच नंबर से दवा को सप्लाई चेन में ट्रेस किया जाता है।
निर्माता को प्रभावित बैच पहचानना, वितरण रोकना, संबंधित पक्षों को सूचित करना और स्टॉक वापस लेना होता है। फार्मेसी को खरीद-स्टॉक रिकॉर्ड रखना चाहिए।